Do And Donts Of Chhath Puja 2020 | About Chhath Puja 2020

छठ पूजा में क्या नहीं करना चाहिए (भूल कर भी न करें यह गलती):-



1.  छठ पूजा में व्रती को चारों दिन नए तथा बिना सिले हुए वस्त्र ही पहनने चाहिए। 


2.  व्रती को इन चार दिनों की पूजा में जमीन पर चटाई बिछा के ही सोना चाहिए।


3.  छठ पूजा में व्रती व व्रती के घर के सभी सदस्य केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।


4.   मान्यता के अनुसार जिस बर्तन में खरना के लिए खीर बनाई जाती वो बर्तन व चावल दोनों ही नया होना चाहिए। 

5.  अर्घ्य देने में सात प्रकार के पुष्प होने चाहिए जिसमे काले व नीले पुष्प न सम्मिलित कीजिये। अर्घ्य देने में लाल चन्दन का चूर्ण, सफ़ेद तिल व अक्षत को (टूटा न हो ) एक कलश में रखकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दीजिये।


6.  छठ पूजा में बांस की बनी डलिया और सूप का ही इस्तेमाल करें। 


7.  छठ पूजा में व्रती घर में कोई भी पूजा न करें |


8.  व्रत रखने वाले शख्स को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए व क्रोध, झूठ व लोभ आदि से बचना चाहिए। 


9.  अपने पूजा के सूप में पत्ते लगे गन्ने को अवश्य सम्मलित कीजिये। 


10.  छठी मैया की पूजा में हो सके तो इन चारों दिन छठ घाट में ही स्न्नान करें। 





क्या आपने सुना है दीपावली के बारें में ये रोचक बातें 

(Intresting Facts About Deepavali )


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें