Jaane Dhanteras Me Kya Kharidna Chahiye | धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए | जाने धनतेरस के दिन क्या करना चाहिए |
धनतेरस का पर्व , कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 13 नवम्बर 2020 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी, देव कुबेर, देव धन्वंतरि और देव यमराज का पूजन किया जाता है।
आइये जानते है, धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए, जिससे घर में आये खुशहाली
धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है (Dhanteras Me Kya Kharidna Shubh Mana Jata Hai)
चांदी:-
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर का पूजन किया जाता है और ऐसा कहा जाता है देव कुबेर को चांदी अत्यधिक प्रिय है। इसीलिए धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है व चांदी खरीदने से घर में यश, कीर्ति, वैभव, और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।
सागर मंथन के समय जब माता लक्ष्मी जी प्रकट हुयी थी तो उनके साथ कौड़ी भी आयी थी जो की माता लक्ष्मी को अत्यधिक प्रिय है। अत: धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदकर दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी से साथ पूजा कर, कौड़िओं को तिजोरी में रखना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से कभी भी धन की हानि नहीं होती है।
ऐसा कहा जाता है माँ लक्ष्मी को धनिया अत्यधिक प्रिय है। अत: धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ होता है।
मान्यता है की धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय इसकी भी पूजा करें। व दीपवाली पूजा के अगले दिन प्रात: धनिया को अपने आँगन में किसी गमले में लगा दे। अगर साबुत धनिया से कोई हरा भरा पौधा निकले तो कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है व आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।
झाड़ू :-
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू दरिद्रता को दूर करता है और धनतेरस के दिन नयी झाड़ू लाने से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और माता लक्ष्मी का आगमन होता है।बर्तन:-
देव धन्वंतरि जो आर्युवेदिक चिकित्सक के जनक है, जब सागर मंथन के बाद प्रकट हुए तो उनके हाथ में अमृत से भरा पीतल का कलश था इसीलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है|कुबेर और महालक्ष्मी यंत्र :-
धनतेरस पर भगवान कुबेर और धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है । पूजन के बाद श्री यंत्र को दूकान या घर की तिजोरी में स्थापित करें।






Heartily thank you Ma'am.. ☺️
जवाब देंहटाएंInformative...
जवाब देंहटाएंthank you so much Sir and please keep visiting us for more updates...☺️
हटाएंVery nice and knowledgeable about Indian culture...
जवाब देंहटाएंthank you for your Appreciation and please keep visiting us for more updates...☺️
हटाएं